फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तविक देशभक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि वास्तविक देशभक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग कर जनकल्याणकारी प्रतिनिधियों का चयन करने में है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में डीएम मानवेंद्र सिंह 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह जिम्मेदारी है कि वह खुद अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अपने आसपास के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक मतदान लोग करें। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से 17,000 मृतक और शिफ्टेड वोटर्स के नाम हटाकर 1,30,000 नए मतदाताओं का नाम जोड़कर 2.5 गुना मतदाता बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में स्वीप के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला में खुद भाग लिया।
कार्यक्रम में पंतग उड़ाकर, गुब्बारे छोड़कर, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया। डीएम ने नए युवा मतदाताओं को जिम्मेदारी सौंपी कि वे संकल्प लेकर जाए कि ऐसे मतदाता जो वोट डालने से कतराते हैं। उन्हे जागरूक कर मतदान कराएंगे। स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा, बुजुर्ग ,दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान दृष्टि बाधित बच्चे द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसएसपी हेमराज मीना, एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार, सीडीओ सुमित यादव, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम सिटी ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें