फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देश को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि भारत का भविष्य युवाओं पर है। प्रदेश में जो मंत्री या विधायक कार्य कर रहे हैं, उनका उद्देश्य एक नए भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री रात दिन मेहनत कर उसकी नींव रख रहे हैं। नए भारत को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी युवाओं पर है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में नवमतदाता सम्मेलन के दौरान छात्र छात्राओं ने जोशीले नारे लगाकर मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को काफी ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए ड्रोन से लेकर स्पेस तक का दरवाजा खोल दिया है। छात्रों ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान लोविवि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं पर सरकार बदलने और बनाने की जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी के युवा उर्जा से भरे हुए हैं। बताया कि भारत के 60 प्रतिशत युवा 35 वर्ष की आयु से कम हैं। प्रधानमंत्री ने देश को परिश्रम कर दिखाया है। युवा काफी भाग्यशाली हैं कि उनको नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। छात्रों से कहा कि माता पिता के सपने और देश के भविष्य की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए नारा दिया कि सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो मोदी को चुनते हैं। प्रधानमंत्री का नेतृत्व मामूली नहीं है। हमारे देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनको इंवेस्टर समिट के दौरान जर्मनी भेजा था। वहां के युवाओं ने प्रधानमंत्री के लिए एक नारा दिया था 2024 मोदी वन्स मोर। मंत्री ने टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अयोध्या से होकर आए हैं। अच्छा भाषण देते हैं। उनको आगे राजनीति में भी पूरा नंबर मिलेगा। इसके पहले कुलाधिपति ने अपने भाषण में राम मंदिर निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर का गवाह बनना मेरे लिए यह सौभाग की बात है। मैं उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद से उन्होंने काफी कुछ सीखा है। साथ ही छात्रों को मतदाता बनने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता, लोकसभा प्रभारी डॉ. विशेष गुप्ता, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, विशाल त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें