फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी से 265 कदम दूर बिक रही थी कच्ची शराब, अंजान बने दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का पीडीएफ जरूर लगाएं
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
चौकी से 265 कदम दूर बिक रही थी कच्ची शराब, पूरी चौकी कर दी लाइन हाजिर
एसएसपी ने जांच कराकर दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। फकीरपुरा पुलिस चौकी से मात्र 265 कदमों की दूरी पर बिक रही कच्ची शराब और नशीले पदार्थों की जानकारी से अनजान पुलिस कर्मियों पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई करा दी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एसएसपी ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार रात दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुईं मौतों के बाद प्रदेश भर के जनपद समेत मुरादाबाद में भी अभियान छेड़ा गया था। तीन दिन चले अभियान में दो सौ से ज्यादा जगह टीमों ने छापा मारा था। जबकि सिविल लाइंस के फकीरपुरा में घरों में भट्ठियों पर कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। अमर उजाला टीम ने स्टिंग किया था। जिसमें सामने आया था कि फकीरपुरा पुलिस चौकी से 265 कदम दूर कच्ची शराब धड़ल्ले से बिक रही थी। इससे भी हैरान करने वाली बात ये थी कि नाबालिग शराब बेच रहा था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एएसपी अनिल यादव से पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच में सामने आया कि चौकी पर तैनात एक दरोगा और सिपाही शिकायत के बाद भी अवैध शराब के तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मंगलवार रात एसएसपी के निर्देश पर जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने स्वेच्छाचारिता और अपराध नियंत्रण में बरती गई लापरवाही के कारण फकीरपुरा चौकी पर तैनात उप निरीक्षक दीपचंद और हेड कांस्टेबल दीपक, सिपाही गगनदेव, बृजमोहन त्यागी, अशोक, सचिन और सतेंद्र को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें