फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में होंगे जांबाज रवि के अंतिम दर्शन

Thu, 01 Jun 2017 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंतिम दर्शन के लिए पर्वतारोही रवि कुमार का शव गुरुवार सुबह अंबेडकर पार्क में रखा जाएगा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक यहां पार्थिव शरीर रखा जाएगा और श्रद्घांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान हजारों लोगों के आने की उम्मीद में पुलिस को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद शव को रवि के घर भोला सिंह की मिलक ले जाया जाएगा। गुरुवार दोपहर आशियाना कालोनी स्थित मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार शाम कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू और डीआईजी ओंकार सिंह पर्वतारोही रवि कुमार के घर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कीं। पिता हरकेश सिंह को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर संभव उनकी मदद करेगा। पिता ने दोनों अफसरों से मांग की कि उनका बेटा खिलाड़ी था। गांव से लेकर शहर और दूर दराज तक उसके तमाम शुभ चिंतक हैं।
विज्ञापन


उसके अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीदें हैं। हमारी मांग है कि बेटे के पार्थिव शरीर को सोनकपुर स्टेडियम में रखा जाए। ताकी लोग अंतिम दर्शन कर लें और बेटे को श्रद्घांजलि अर्पित की जा सके। मंडलायुक्त ने परिवार को आश्वासन दिया है कि इसकी परमिशन के लिए वह पत्र दें।
जिस पर संबंधित अधिकारियों से परमिशन दिला दी जाएगी। लेकिन बुधवार रात कार्यक्रम बदल दिया गया। पर्वतारोही रवि का शव अंतिम दर्शन के लिए सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में रखा जाएगा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक यहां पार्थिव शव रखा जाएगा।

इसके बाद शव को रवि के घर भोला सिंह की मिलक ले जाया जाएगा। दोपहर बाद आशियाना कालोनी स्थित मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पूर्व डीएम अमित घोष बुधवार रात रवि के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें