फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन

विज्ञापन
मुरादाबाद के लाजपत नगर के महाराजा हरीश्‍ चंद डिग्री कोलज में रावण दहन से पहले राम अैर रावण के रूप
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा त्योहार पर रावण दहन का आयोजन धूमधाम से हुआ। धरा से लेकर आसमान तक होती आतिशबाजी का लुत्फ लोगों ने लिया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का स्वरूप धारण करने वाले किरदारों की आरती और पूजा अर्चना लोगों ने की। बुराई के प्रतीक के अग्निदहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज गया।
विज्ञापन

कमिश्नर यशवंत राव, डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी अमित पाठक, शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल समेत अफसर और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रामलीला ग्राउंड में थी। पहले शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन देखते ही बना। इस दौरान प्रभु श्रीराम और रावण के युद्ध का प्रदर्शित करती झांकी ने लोगों को जोश से भर दिया। कही शिव तांडव तो कही दुर्गा का क्रोधित स्वरूप झांकियों में नजर आ रहा था। रावण वध के साथ ही रावण के पुतले का अग्निदहन किया गया।
अस्थियों को बीनने में भगदड़ जैसा बना माहौल
पुलिस का प्रबंध अच्छा होने के बावजूद रावण दहन संपन्न होने के बाद पब्लिक को रोकना मुश्किल हो गया। रावण की अस्थियों को बीनने की जल्दबाजी में मैदान में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्की लाठियां भी फटकारनी पड़ी। हालांकि पुलिस की व्यवस्था अच्छी होेने से आयोजन शांतिपूर्वक मना। आग से नुकसान न हो, इसलिए अग्निशमन गाड़ी ने अस्थियों पर पानी की बौछार की थी।
विज्ञापन

लाजपतनगर में भी हुआ रावण दहन
मुरादाबाद। लाजपतनगर के महाराणा हरीश चंद्र डिग्री कॉलेज में आयोजित रामलीला में रावण वध के साथ समापन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले पर प्रभु श्रीराम के अग्निबाण से आग लगाई गई। यहां भी आतिशबाजी का लोगों का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें