मुरादाबाद के छजलैट के भीकनपुर गांव में राशन डीलर को गोली मारने की खबर सामने आई है। घटना के समय राशन डीलर घर के बाहर सुबह टहल रहे थे। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
हालांकि अभी तक लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। घटना शनिवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि ब्रजेश की दुकान निलंबित चल रही है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।