फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद युवती को जान के मारने की धमकी भी दी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के चौधरपुर मनोटा रोड निवासी वसीम सैफी ने डेढ़ साल पहले शादी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ा लीं। वसीम ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वसीम ने अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती ने 30 नवंबर को वसीम सैफी से शादी करने की जिद की। इसके बाद गुस्से में आकर उसने गाली गलौज और मारपीट की। शिकायत करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान युवती ने वसीम के पिता बाबू और भाई समीर को कॉल कर आपबीती सुनाई। तीनों जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद वसीम ने इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी वसीम सैफी, उसके पिता बाबू और भाई समीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें