फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में किशोरी को बंधक बनाया, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। निजी स्कूल प्रबंधक के बेटे ने बेहोश कर किशोरी को बंधक बना लिया। होश आने पर किशोरी ने खुद को कमरे में पाया। वह कमरे की जाली पर खड़ी होकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। किशोरी को बंधक मुक्त कराया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मामले में तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। वहीं किशोरी का जाली के पास खड़े होकर रोने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर फेरी लगाने वाले मजदूर का परिवार रहता है। उसकी नाबालिग बेटी गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। सोमवार की शाम मजदूर की पत्नी किसी के घर गेहूं लेकर गई थी। किशोरी भी साथ गई थी। इस दौरान वह स्कूल में पहुंच गई। जबकि मां घर लौट आई। यहां स्कूल प्रबंधक का बेटा पहले से मौजूद था। आरोप है कि उसने किशोरी को गिलास में पानी पीने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे कमरे में ले जाकर मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे बंधक बना लिया। होश में आने पर किशोरी कमरे की जाली के पास खड़ी होकर रो रही थी। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर किशोरी की मां भी पहुंच गई। मां ने 112 डायल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी को कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान किशोरी के हाथ में चोटों के निशान भी मिले। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
112 डायल पुलिस को कमरे में किशोरी के बंद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। उसका मेडिकल कराने के लिए उसकी मां से तहरीर मांगी गई थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरद मलिक, इंस्पेक्टर, कोतवाली डिडौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें