फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियो संचालक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्चे के पिता ने फोटो स्टूडियो संचालक पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घटना के बाद से स्टूडियो बंद कर फरार है।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक योगेश चंद्र यादव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोपी फोटो स्टूडियो संचालक विशाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें वादी ने बताया कि उसका सात साल का बेटा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर गांव में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी विशाल ने बच्चे को बहाने से अपने स्टूडियो में बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने स्टूडियो का दरवाजा बंद कर लिया और बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके मां बाप की हत्या कर देगा। घर लौटने पर बच्चे ने कुछ नहीं बताया। वह घर में एक कोने में गुमसुम बैठा रहा। मंगलवार रात पिता घर लौटे तो उन्होंने अपने बच्चे को गुमसुम हालत में देख लिया। उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा। इसके बाद पति-पत्नी ने बच्चे से प्यार से पूछताछ की। तब बच्चे ने आपबीती सुनाई तो माता-पिता सन्न रह गए। इसके बाद वह बच्चे को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। वादी ने आरोप लगाया कि आरोपी विशाल पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है। निरीक्षक योगेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें