फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग के बीच 6 साल की बच्ची से रेप

Wed, 15 Mar 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव में रहने वाले युवक ने होली के हुड़दंग के बीच छह साल की बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने परिजनों की नजर से बचाकर पड़ोस के ईंख के खेत में ले जाकर रेप किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


बच्ची को खून से लथपथ देख परिजन सहम गए। बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान परिवार रहता है। उनकी छह साल की बेटी कक्षा एक में पढ़ती है।

सोमवार को होली के पर्व पर अपने घर के सामने खेल रही थी।बच्ची के घर के बाहर होली का त्यौहार मनाया जा रहा था। जगह जगह लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे। शाम करीब चार बजे गांव में रहने वाला योगेश कुमार होली के बहाने बच्ची के घर गया।
विज्ञापन


बच्ची को परिजनों की नजराें से बचाकर टॉफी खिलाने के बहाने गोदी में उठा कर गांव के पास स्थित ईख के खेत में ले जाकर उससे रेप किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग वहां आ गए तो आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर परिजन खून में लथपथ बच्ची को लेकर कोतवाली आए।

पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए मुरादाबाद भेज दिया। एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें