फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नागफनी में महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में रहने एक महिला ने पति के रिश्तेदार पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पति और ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया था। उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। 19 अप्रैल 2023 को पति अपने एक रिश्तेदार के साथ महिला के मायके पहुंच गया। इसी दौरान रिश्तेदार बात करने के बहाने महिला को कमरे में ले गया। उस वक्त पति कमरे से बाहर मौजूद था।
आरोप है कि रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के जरिए आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। अगर महिला आरोपी की बात नहीं मानती है तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और परिवार को जान से मारने की भी धमकी देता है। एसएसपी हेमराज मीना ने नागफनी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें