फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पार्क में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पार्क में ले जाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर स्थित बुद्धापार्क निवासी आशिद से उसकी दोस्ती थी। छह अगस्त को आरोपी आशिद उसे फकीरपुरा पुल के पास मिला और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। बुद्धापार्क के पास ही स्थित एक पार्क में ले जाकर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को थप्पड़ भी मारे और धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। इससे पहले भी आरोपी दो-तीन बार उससे दुष्कर्म कर चुका है। लेकिन लोकलाज और डर के कारण किसी से शिकायत नहीं कर सकी। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी आशिद के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें