फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब आरोपी शादी करने से इन्कार कर रहा है। युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि कुंदरकी क्षेत्र निवासी युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने के लिए इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने जेल जाने के डर से फर्जी निकाहनामा बनवा लिया लेकिन निकाह नहीं किया। आरोपी ने उसे मुरादाबाद में किराये का कमरा लेकर उसे वहां रखा। जहां तीन माह तक पीड़िता अकेली रही। इस दौरान आरोपी ने न तो कमरे का किराया दिया और ना ही खर्च देने पहुंचा।
परेशान होकर पीड़िता उसके घर गई तो उसके परिवार वालों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने कोर्ट में वाद दायर करा रखा है। जिसे वापस लेने के लिए आरोपी दबाव बना रहा है। 24 फरवरी को आरोपी ने वाद वापस लेने के लिए धमकाया और कहा कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो वीडियो वायरल कर दूंगा। एसएसपी हेमराज मीना ने बिलारी थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें