फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति की बीमारी से मौत होने के बाद उसके घर आने वाले एक युवक ने उससे हमदर्दी जताकर महिला का विश्वास जीता। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर निकाह का झांसा देकर आरोपी ने आठ माह तक महिला से दुराचार किया और अब महिला को धोखा देकर वह दूसरी युवती से निकाह की फिराक में है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

महिला ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की और कहा कि गत जून माह में महिला को यह युवक रामपुर के एक होटल में ले गया और वहां पर महिला से आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने निकाह करने की जिद की तो आरोपी मुकर गया। अब महिला को धोखा देकर आरोपी दूसरी युवती से निकाह करने की फिराक में है। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने इंटरनेट पर वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने एसओ महिला थाना ज्योति सिंह को मामले की जांच सौंपी है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें