फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल सेंटर में कार्यरत युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नोएडा के एक कॉल सेंटर में कार्यरत पाकबड़ा थानाक्षेत्र निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। आरोप संभल में रहने वाले एक युवक पर है। मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत करती है। वहीं पर ही एक साल पहले उसकी मुलाकात संभल निवासी युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वारदात को युवती के ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट और पाकबड़ा स्थित घर में अंजाम दिया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का दबाव बनाने पर युवक टाल मटोल करने लगा। इस दौरान युवती ने जानकारी की तो पता चला कि युवती ने अपनी शादी किसी दूसरी युवती से तय कर ली है, अगले माह उसकी शादी है। जिसके बाद युवती ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने युवती की अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर तेजाब से हमले और हत्या की धमकी दी। जिसके बाद युवती ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी अमित पाठक ने महिला थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें