फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली की एक युवती का आरोप है कि नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका धर्मांतरण भी कराया गया और बाद में उसे धोखा देकर युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई, जिसके बाद एएसपी ने जांच की और और एएसपी की जांच के बाद महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली युवती एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करती हैै। जबकि आरोपी युवक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ही आगरा में कार्यरत है। कंपनी के काम से वह दिल्ली जाता था। जहां पर युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर युवती से आरोपी ने दुष्कर्म किया लेकिन बाद में शादी से टाल मटोल करने लगा। युवती ने बताया कि एक दिन उसे आरोपी गाजियाबाद के होटल में ले गया। जहां पर दोनों के अलग अलग समुदाय से होेने के कारण हंगामा हुआ तो युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का धर्म परिवर्तन करवा दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले आरोपी ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर ली है, जिसका पता चलने पर वह शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची। एएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी जीशान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें