मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कटघर थाने में चौदह अक्तूबर 2020 को एक युवती ने प्रीतम सैनी निवासी बल्देवपुरी थाना कटघर के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने घर में घुस कर मारपीट की और दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने आरोपी प्रीतम सैनी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।