फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन फेरे हम तेरे: बिन शादी प्रेमी के घर रह रही युवती को पीटा, उखाड़े दिए नाखून, पुलिस पहुंची तो हकीकत आई सामने

Fri, 18 Oct 2024 01:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी

सार

मसवासी निवासी युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई की और उसके नाखून उखाड़ दिए। वह दो अक्टूबर को प्रेमी के घर में रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमी प्रेमिका पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना शादी के अपने प्रेमी के घर रह रही युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि प्रेमी ने परिजनों के साथ मिलकर उससे दहेज मांगना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उसके साथ पिटाई की गई। उसके नाखून तक उखाड़ दिए और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने युवती का बयान लिया है लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


मामला रामपुर जिले के मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। 17 सितंबर को युवती परिजनों से बहन के घर जाने की बात कहकर निकल आई थी। बहन के घर न मिलने पर उसके परिजनों को चिंता हुई। काफी तलाश करने पर भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।

दो अक्तूबर को गांव के ही निवासी प्रेमी संग कोतवाली पहुंची युवती ने स्वयं को बालिग बताते हुए युवक के संग रहने की इच्छा जताई थी। युवक पक्ष ने भी दोनों की शादी करने का आश्वासन दिया, जिसपर पुलिस ने युवती को युवक पक्ष के साथ भेज दिया। तभी से युवती प्रेमी के घर रह रही थी। अभी प्रेमी युगल का विवाह नहीं हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को युवती की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके नाखून भी उखाड़ दिए गए और घर से निकाल दिया। उधर, युवती के मायके वालों ने भी उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने मामले की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए हैं। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ढाई माह से लापता युवती को पुलिस ने खोज निकाला

केमरी में ढाई माह से लापता युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। युवती को उसका फूफा बहला-फुसलाकर ले गया था। 30 जुलाई को युवती की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि भोट थाना क्षेत्र का नंदोई उसकी बेटी को ले गया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की।

कई दिनों की मेहनत के बाद भी युवती का पता नहीं चला। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तालमहावर तिराहे पर कार्रवाई की। वहां से युवती को बरामद किया गया। अब युवती को वन स्टॉप सेंटर रामपुर भेज दिया गया है। पुलिस युवती के परिवार से संपर्क में है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें