रामपुर। इको फ्रेंडली बर्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन कैंपेन की ओर से मथुरा में हरित शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर के शिक्षकों का सम्मान किया गया।
मथुरा में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व झारखंड के प्रतिभागी शिक्षक रत्नों के पर्यावरण संबंधी उत्कर्ष कार्यों का प्रदर्शन सैकड़ों शिक्षकों के सम्मुख पीपीटी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जनपद रामपुर से सैदनगर लालपुर कलां की प्रधानाध्यापक शबनम आरा, मुडियाखेड़ा की प्रधानाध्यापक रेनू वर्मा ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुल सचिव कुलदीप सारस्वत, भोपाल विश्वविद्यालय से शुभम और डीआईओएस रविंद्र सिंह ने सभी 125 हरित शिक्षक रत्नों को अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बर्ड एंड नेचर प्रोटेक्शन कैंपेन की कोर टीम के सदस्य मनमोहन सिंह चौहान, अरुण कुमार दीप नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।