फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत, इस दिक्कत के बाद कराया गया था भर्ती

Mon, 09 Nov 2026 11:39 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के तीन दिन बाद शिक्षिका की मौत हो गई। चार नवंबर को मीनाक्षी को गैस बनने की शिकायत हुई थी। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Rampur Teacher Dies - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के स्वार में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद घर लौटी सहायक अध्यापिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात बता रहे हैं। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 
Trending Videos

हालत में सुधार होने पर अगले दिन तीन नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। मृतका के देवर दर्शन लाल ने बताया कि चार नवंबर को मीनाक्षी को गैस बनने की शिकायत हुई।

 

उपचार के दौरान उनकी मौत

इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए। शनिवार रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक को मौत की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

मीनाक्षी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें दो नवजात जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिक्षकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें