फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रामपुर पुलिस

Mon, 24 Jun 2019 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
विज्ञापन
s p ajaypal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर रामपुर पुलिस सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

विज्ञापन


रामपुर पुलिस ने शनिवार की रात मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसने लगभग डेढ़ माह पहले छह साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। बच्ची का शव शनिवार की शाम को बरामद हुआ था। शव बरामद होने के कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। 

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने तमंचे से फायर कर दिया, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगीं हैं। इस घटना को लेकर फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर रामपुर पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि आरोपी के पैर में क्यों गोली मारी, सीधे सिर में गोली मार देते। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ही कुछ लोग यहां तक दावा कर रहे हैं कि बच्चों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या करने वालों के खिलाफ देश में पहली बार पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें