फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से भाजपा सांसद को फिर मिली धमकी: 'केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे, बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे'

Sat, 07 Jan 2023 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर आए मैसेज में कहा है कि केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से भाजपा सांसद को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया है कि केस वापस नही लिया, तो जान से मार देंगे। पांच जनवरी को पहले भी उन्हें धमकी मिली थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद शुक्रवार की रात थाना सिविल लाइंस रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

पांच जनवरी को रामपुर लोकसभा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर ए खालसा नाम से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद छह जनवरी की रात 10:50 बजे फिर से सांसद के मोबाइल पर धमकी मिली है। लिखा है कि- केस वापस ले लो, वरना तुझे मार देंगे। बहुत जल्दी आपको निशाना बनाएंगे, अगर आपने केस वापस नहीं लिया तो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें