मुरादाबाद। कोहरे की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। जिस कारण मुख्य ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंचेगी। जय नगर अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से मुरादाबाद आएगी।