फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांव में सैनिटाइज करने गए युवक के साथ मारपीट, मुंह में डाला रासायनिक घोल, मौत 

Sat, 18 Apr 2020 08:21 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर के एक गांव में सैनिटाइज करने गए युवक के साथ बेहद शर्मनाक घटना की खबर सामने आई है। गांव में सैनिटाइज करने गए युवक के साथ पांच लोगों ने पहले मारपीट की और घायल हो जाने के बाद उसके मुंह में सैनेटाइज करने वाला रासायनिक घोल डाल दिया। 
विज्ञापन


इससे युवक बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुतियापुरा गांव निवासी हरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 14 अप्रैल को उसका भाई कुंवर पाल (21) गांव निवासी हुलासी के साथ प्रेमपुर गांव में सैनिटाइज करने वाले रासायनिक घोल का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उस गांव का इंद्रपाल नामक एक युवक अचानक सामने आ गया। 
विज्ञापन


इस वजह से इंद्रपाल को भी सैनिटाइजर की कुछ छींटे पड़ गईं। इसके आक्रोशित इंद्रपाल ने अपने चार साथियों की मदद से सैनिटाइज कर रहे युवक की पिटाई कर दी और उसके मुंह पर जबरन रासायनिक घोल का छिड़काव कर दिया। इस वजह से कुंवरपाल बेहोश हो गया। 

ग्रामीणों ने उसे बिलासपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम मृतक के परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323 और 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुंवरपाल के रिश्तेदारों का कहना है कि उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। इसे लेकर उसने घर में निर्माण कार्य भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें