मुरादाबाद में अपने छोटे भाई की हत्या की पैरवी कर रहे एक किसान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गुरुवार सुबह कटघर थानाक्षेत्र के जैतिया का है, जहां बदमाशों ने रामपुर जिले के रामकेशरपुर में रहने वाले किसान ओमवीर को गोली मार दी।
किसान को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ईलाज चल रहा है।