फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगद्दी शोभायात्रा के साथ हुआ दसवां घाट रामलीला का समापन

सार

प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट मुरादाबाद के रामलीला महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेद्र यादव , महामंत्री निमित जायसवाल, सभी पदाधिकारियों ने प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान का रोली तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक छत्रपाल सिंह सैनी, महामंत्री आदित्यवीर शास्त्री, इंद्रजीत शर्मा, रंगमंच प्रभारी राजेश वाल्मीकि, सोनू, सुमन, चंद्रपव्रकाश गुप्ता, अनिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट मुरादाबाद के रामलीला महोत्सव में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम की राजगद्दी की शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा रामलीला मंचन स्थल से शुरू होकर नागफनी थाने से दिवान बाजार, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, कोतवाली, बाजार गंज, बंगला गांव तक निकाली गई। शोभयात्रा में भगवान कृष्ण, भारत माता, भगवान शिव की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने जगह -जगह पुष्प वर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। राम दरबार में प्रभु राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी ने भक्तों का मन मोहा। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने राम जी की निकली सवारी राम जी लीला हैं प्यारी भजन को गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस दौरान भारत रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेद्र यादव , महामंत्री निमित जायसवाल, सभी पदाधिकारियों ने प्रभु राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान का रोली तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रभु राम का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राजतिलक किया गया। राजतिलक के बाद मंच पर सभी कलाकारों का पुरस्कार वितरित कर रामलीला का समापन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष यथार्थ किशोर, संरक्षक छत्रपाल सिंह सैनी ने सभी का आभार व्यकत किया। इस दौरान संरक्षक छत्रपाल सिंह सैनी, महामंत्री आदित्यवीर शास्त्री, इंद्रजीत शर्मा, रंगमंच प्रभारी राजेश वाल्मीकि, सोनू, सुमन, चंद्रपव्रकाश गुप्ता, अनिल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें