फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी से गला घोंटा कर मौत के घाट उतारी थी भागवती

सार

बिलारी(मुरादाबाद) बिलारी थानाक्षेत्र में 60 वर्षीय भागवती की उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।इसके बाद ही उसका शव पेड़ पर लटकाया गया था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी(मुरादाबाद) बिलारी थानाक्षेत्र में 60 वर्षीय भागवती की उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद ही उसका शव पेड़ पर लटकाया गया था। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिलारी थानाक्षेत्र के सैफपुर जगना गांव निवासी भागवती का शव शुक्रवार सुबह साड़ी के सहारे पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला था। कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में महिला की एक चप्पल और गले की चेन पड़ी थी। महिला के पैर भी जमीन से टिके हुए थे। भागवती का बेटा सुरजीत सिंह भी नोएडा से मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। शनिवार को तीन डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। उसी की साड़ी से भागवती की घोंटकर हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें