फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीराम के राजतिलक व फूलों की होली के साथ रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में चल रही रामलीला शुक्रवार को देर रात भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनका राजतिलक होने के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने मंचन कर बताया कि रावण का वध करने के बाद श्रीराम पुष्पक विमान से पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटते हैं। उनके अयोध्या वापस आने पर वहां की जनता में खुशी की लहर दौड़ जाती है। दिवाली मनाई जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भगवान श्री राम को तिलक लगाकर राजतिलक कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। एमएलसी ने भगवान श्री राम के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की। उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजतिलक के बाद कलाकारों और रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली का भी मंचन किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ रामलीला अभिनय का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा, संरक्षक दिनेश कुमार पूठिया, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, पंकज गुप्ता, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, रवि जौहरी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें