फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रामगंगा पुल के सात मार्च से खुलने के आसार, बरेली-लखनऊ जाने वालों को होगी आसानी

Tue, 04 Mar 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामगंगा पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। अब इसे सात मार्च से खोलने की संभावना है। मंगलवार को बैठक में तय होगा कि पहले हल्के वाहन चलेंगे या भारी वाहन भी गुजरेंगे। पुल बंद होने से एक माह से परेशान लोगों को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रामगंगा पुल से आते-जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगंगा पुल बंद होने से करीब महीनेभर से दुश्वारियां झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रामगंगा पुल मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सात मार्च से पुल के खुलने के आसार हैं। पुल से भारी और हल्के वाहन एक साथ गुजारे जाएंगे या अभी सिर्फ हल्के वाहन चलेंगे, इसका निर्णय मंगलवार होने वाली एसपी ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की बैठक में लिया जाएगा।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दाैरान कांवड़ियाें के लिए 20 से 26 फरवरी तक रामगंगा पुल खोल दिया गया था। इस बीच पुल मरम्मत का काम बंद कर दिया गया था। इसके बाद 27 फरवरी से मरम्मत के लिए दोबारा रामगंगा पुल बंद दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहले तय किया था कि पुल खुलने के बाद पहले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चलने की इजाजत दी जाएगी।

इसके बाद भारी वाहनों का संचालन शुरू कराएंगे। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुल को सात मार्च को आम जनता के लिए खोला जाएगा। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से तकनीकी बिंदुओं पर वार्ता की जाएगी। अभियंता तय करेंगे कि पहले हल्के वाहन गुजारे जाएंगे, या फिर भारी वाहन।
विज्ञापन


इसके बाद डायवर्जन हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा। पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से कार्य चल रहा है। पहले दो माह के लिए पुल बंद करने की योजना थी, लेकिन काम तेज होने के कारण अवधि आधी कर दी गई।

14 पिलर दुरुस्त, 12 बेयरिंग भी बदली गईं

पुल के ऊपर दो एक्सटेंशन को तोड़कर उसकी मरम्मत की गई। पुल के ऊपर स्पैन पर पानी और मिट्टी गिरने की संभावना थी। एक्सटेंशन बनने से बरसात के दिनों में पानी स्पैन से दूर गिरेगा। वहीं पुल के सभी 14 पिलर दुरुस्त कर दिए गए हैं। 12 बेयरिंग भी बदल दी गई हैं। पुल के नीचे पिलरों की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें