टीपी नगर से चलेंगी बसें
रामगंगा पुल सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रोडवेज बसों का संचालन टीपी नगर में बनाए अस्थायी बस स्टैंड से किया जाएगा। इस दौरान पीतल नगरी डिपो से संचालित होने वाली बसें प्रभावित होगीं। आरएम ममता सिंह ने बताया कि रामगंगा पुल बंद होने के बाद संभल, चंदौसी, बदायूं, अलीगढ़, आगरा, रामपुर, बरेली आदि रूटों की बसों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए गए अस्थायी स्टैंड से किया जाएगा। जब तक पुल बंद रहेगा। सभी बसों का संचालन यही से होगा।