फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह-ए-रमजान : 15 घंटे 27 मिनट का होगा सबसे लंबा रोजा, दीदार-ए-चांद के बाद होगा आगाज

Mon, 20 Apr 2020 04:08 PM IST
Mohit Mudgal मोहम्मद सलाम खान, अमर उजाला, अमरोहा  
विज्ञापन
रमजान
विज्ञापन

दीदार-ए-चांद होने पर 25 या 26 अप्रैल से माह-ए-रमजान का आगाज होगा। इस बार आखिरी रोजा सबसे अधिक अवधि का होगा। जो 15 घंटे 27 मिनट का होगा। यही मुकद्दस रमजान महीने का सबसे लंबा रोजा होगा। इस बार सभी रोजों की अवधि 879 मिनट से लेकर 927 मिनट के बीच होगी। फिलहाल मुस्लिम समुदाय रमजान की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


अगर 24 अप्रैल को चांद का दीदार हो गया तो 25 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा। वरना 26 अप्रैल से रमजान महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस बार रोजेदारों को पांच या छह रोजे अप्रैल और बाकी झुलसा देने वाली मई की गर्मी में रखने होंगे। पहला रोजा 14 घंटे 39 मिनट का होगा। 

मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम के मोहतमिम मौलाना तय्यब कादिरी नईमी ने बताया कि इस बार मुकद्दस रमजान के रोजों की अवधि 879 मिनट से लेकर 927 मिनट के बीच होगी। इस दौरान इबादत के साथ-साथ लॉकडाउन का भी पालन करें। घरों में ही नमाज और तरावीह अदा करें।
विज्ञापन


आठ या नौ रोजे होंगे लॉकडाउन में
अगर लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ता है तो देश के मौजूदा हालात में रमजान के आठ या नौ रोजे लॉकडाउन में गुजारने होंगे। फिलहाल देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। आगे की स्थिति तीन मई के बाद तय हो पाएगी। 

विज्ञापन

आखिरी पांच रोजों की अवधि

  • 26वां रोजा---15 घंटे 22 मिनट
  • 27वां रोजा---15 घंटे 23 मिनट
  • 28वां रोजा---15 घंटे 24 मिनट
  • 29वां रोजा---15 घंटे 26 मिनट
  • 30वां रोजा---15 घंटे 27 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें