मुरादाबाद। जिले में ई-उल-फितर (ईद) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के ईदगाह में ईद की नमाज सुबह आठ बजे होगी। शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने चांद दिखने और शनिवार को ईद की पुष्टि की। शहर में भी चहल-पहल बढ़ गई। देर शाम तक लोग ईद के मद्देनजर सामान खरीदते रहे।
रमजान की 29 तारीख पर शुक्रवार शाम होते ही तमाम लोग अपने घर की छतों पर ईद के चांद का दीदार करने परिवार समेत पहुंच गए। मगरिब के बाद लोगों को चांद का दीदार हो गया। चांद देखने के बाद शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने चांद दिखने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईद की मुख्य नमाज शहर के ईदगाह में शनिवार सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। नायब शहर इमाम सैयद फहद अली ईद की नमाज पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा अदा करना होता है। लिहाजा जिन लोगों ने अभी तक फितरा अदा नहीं किया है वह ईद की नमाज से पहले 60 रुपये परिवार के प्रति व्यक्ति के हिसाब से फितरा अदा करें। उन्होंने शहर के लोगों से नमाज के लिए समय से पहले ईदगाह पहुंचने की अपील की है। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज होगी।
मुरादाबाद ईद-उल-फितर की नमाज़
- ईदगाह मैदान : सुबह 8:00 बजे
- मस्जिद फ़लाहे दारैन इंटर कॉलेज (काठ दरवाज़ा) : सुबह 6:10 बजे
- मस्जिद ताज वाली: (तंबाकू स्ट्रीट मंडी बांस) : सुबह 6:15 बजे
- इमली वाली मस्जिद (कंबल का ताज़िया) : सुबह 6:30 बजे
- मस्जिद तंबाकू स्ट्रीट : सुबह 6:30 बजे
- मस्जिद सलाम (तंबाकू स्ट्रीट) : सुबह 6:45 बजे
- बड़ वाली मस्जिद (भट्टी मोहल्ला) : सुबह 6:45 बजे
- मस्जिद सुल्तान साहब (पीरगैब) : सुबह 7:00 बजे
- मदरसा शाही (जामिया क़ास्मिया लाल बाग) : सुबह 7:00 बजे
- मासूम मस्जिद (तारिक नगर) : सुबह 7:00 बजे
- शाही मस्जिद (मंडी चौक) : सुबह 7:15 बजे
- मैदान वाली मस्जिद (रफ़तपुरा) : सुबह 7:15 बजे
- मदरसा रहमानिया (पीरगैब) : सुबह 7:30 बजे
- मरकज़ वाली मस्जिद (पक्की सराय) : सुबह 7:30 बजे
-मदरसा अराबिया इम्दादिया (एकता विहार): सुबह 7:30 बजे
- मस्जिद बक्रकसाब (हफ़ीज़ बन्ने की पुलिया): सुबह 7:30 बजे
- मदरसा जामिया नईमियां (दीवान का बाज़ार): सुबह 8:00 बजे
- घेर वाली मस्जिद (फ़ैज़गंज): सुबह 8:00 बजे
- मस्जिद कुइयां वाली (नई बस्ती): सुबह 8:00 बजे
- बिलाल मस्जिद (एकता विहार): सुबह 8:00 बजे
- किले वाली मस्जिद (गवर्नमेंट कॉलेज): सुबह 8:15 बजे
- मस्जिद शाह मुनीर (पानदरीबा): सुबह 8:15 बजे
- लाल स्कूल वाली मस्जिद (लाल स्कूल): सुबह 8:15 बजे
- आयशा मस्जिद (तबेला स्ट्रीट): सुबह 8:30 बजे
- यतीम खाने वाली मस्जिद (फ़ैज़गंज शौकतबाग के सामने): सुबह 8:45 बजे
- राशिद मस्जिद (आज़ाद नगर एमएडीए कॉलोनी): सुबह 9:00 बजे
- हरी चूगों वाली मस्जिद (असालतपुरा) : सुबह 8:15 बजे
- जिगर कॉलोनी मस्जिद : सुबह 7:30 बजे