फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राम मुरारी बने मंडल उपाध्यक्ष, रामपाल को एडीएस की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन मुरादाबाद मंडल की बैठक शुक्रवार को कपूर कंपनी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के रिक्त पदों को भरने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि मंडल उपाध्यक्ष और सहायक मंडल मंत्री के पद रिक्त हो गए थे। इन पदों पर सर्वसम्मति से राम मुरारी शुक्ला को मंडल उपाध्यक्ष तथा रामपाल सिंह को सहायक मंडल मंत्री (एडीएस) नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

दोनों पदाधिकारियों के चयन पर सदस्यों ने सहमति जताते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष एके बनर्जी ने बैठक में प्रस्तुत किया। सदस्यों ने लेखा-जोखा पर चर्चा के बाद उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, पेंशनरों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के मंडल मंत्री अशोक शुक्ला, फतेह बहादुर सिंह, वीर सिंह, सुजीत मलिक, एमपी शर्मा, पीके शर्मा और आर्यन गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें