मुरादाबाद। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान तेज कर दिया गया है। मुरादाबाद में आरएसएस, विहिप एवं आरएसएस विचारों से जुड़े 2264 कार्यकर्ताओं की 283 टोलियों ने महानगर में घर-घर जाकर अभियान तेज कर दिया है। लक्ष्य है कि अस्सी हजार घरों तक कार्यकर्ता पहुंचें और निधि जुटाएं।
इस पूरे अभियान की प्रतिदिन की जानकारी एप के माध्यम से केन्द्र तक पहुँच रही है। इस निधि में न्यूनतम 10 रुपये राशि का कूपन, सौ, एक हजार और इससे अधिक रकम का कूपन देने की व्यवस्था है। टीम पदाधिकारियों के मुताबिक अब तक इस कड़ी में टीएमयू चेयरमैन सुरेश जैन ने पैंतीस लाख, निर्यातक सीएल गुप्ता फर्म ने ग्यारह लाख, केसीएम ग्रुप ने पांच लाख, मदन मोहन भाटिया ने पांच लाख तथा अन्य काफी लोगों ने भी इसमें अपना योगदान दिया है। निधि समर्पण का यह क्रम जारी है।