फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों के साथ निकाली रामडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली रामडोल शोभायात्रा
विज्ञापन

(फोटो)
मुरादाबाद। कटघर के उड़पुड़ा स्थित डिप्टी साहब मंदिर से रामडोल शोभायात्रा बृहस्पतिवार दोपहर निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर में पंडित शिवदत्त शर्मा की पूजा अर्चना के साथ किया गया। अबीर, गुलाल व फूलों की होली खेलने के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्री रामचंद्र जी के परिवार का दरबार, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण जी की झांकी, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण भवन की झांकी, भारतमाता की झांकी के साथ ही राधा-कृष्ण के नृत्य की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर महमुल्लागंज, होली का मैदान, पचपेड़ा, कटघर बीच मोहल्ला, ताड़ीखाना होते हुए रामगंगा दसवांघाट मंदिर पर पहुंची जहां समापन हुआ। यात्रा में मुख्यरूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी गोपाल अंजान, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक राजेश सूर्या, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें