फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ...राम जी चलें न हनुमान के बिना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बालाजी भक्त मंडल की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। भव्य रथ पर बालाजी महाराज विराजमान थे। रास्ते भर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का समापन बालाजी मंदिर पर ही हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बालाजी मंदिर से बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी महाराज की मूर्ति रथ पर लेकर बैठने की सर्वाधिक एक लाख रुपये की बोली अमित गर्ग ने लगाई। उनके पुत्र तनिष गर्ग बाबा की मूर्ति लेकर रथ पर बैठे। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा की शुरुआत की। रथ के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष बाबा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। दुनिया चले ना श्री राम के बिना और छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना आदि भजन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। रास्ते में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा अर्चना की ओर भाेग लगाया। शोभायात्रा कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गौरव अग्रवाल तिराहा, तिकोना स्कूल होते हुए बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर परिसर में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। शिवकुमार वर्मा, अरविंद अग्रवाल, संजीव गर्ग, विनोद अरोड़ा, नवीन वर्मा, भोले शाह, सुमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हितेश मांगलिक, रेनू अग्रवाल, अनीता वर्मा, नीति अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल आदि मौजूद थी।

गदर-2 की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही
हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में हिंदी फिल्म गदर-2 की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पाकिस्तान फौज के जनरल व तारा सिंह के बीच के संवाद पर प्रस्तुति को लोगों ने जमकर सराहा। मेरठ से आए कलाकारों की प्रस्तुति देखकर ऐसा ही लग रहा था कि किसी फिल्म का सीन चल रहा है। लोगों ने करतल ध्वनि से कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा। मां काली व शिव-पार्वती संवाद की झांकी और श्रीनाथ जी की झांकी भी शोभायात्रा की शान बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें