फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिब्रूगढ़ रूट से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी 20505 के लोको पायलट के मुताबिक कौड़ा स्टेशन के पास इंजन से नीलगाय टकरा गई। पीछे से आ रही सरयू यमूना एक्सप्रेस 14649 को भी रोकना पड़ा। 20 मिनट तक दोनों ट्रेनें ट्रैक पर ही खड़ी रहीं। स्टाफ ने नीलगाय के अवशेषों को ट्रैक से हटाया। इसके बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ राजधानी के लोको पायलट के मुताबिक शाहजहांपुर से निकलने के बाद कौड़ा स्टेशन के पास ट्रेन थी। अचानक इंजन से नीलगाय टकराने के बाद झटका लगा। यह हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे किमी संख्या 1177/13-15 पर हुआ। अवशेष को ट्रैक से हटवाने में समय लगने के चलते ट्रेन को रोकना पड़ा। पीछे से आने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। 20 मिनट तक दोनों ट्रेनें ट्रैक पर ही खड़ी रही। ट्रेन के कोच बी-1 में भी तकनीकी समस्या सामने आई थी। उसको भी ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें