फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपीएससी में राजन नवनीत सिंह को मिली 937वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी राजन नवनीत सिंह ने यूपीएससी परिणाम में 937वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें यह सफलता छठवें प्रयास और दूसरे साक्षात्कार के बाद मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 तक दिल्ली में शिक्षक की सरकारी नौकरी की है। इसके साथ ही वर्तमान में इंटेलीजेंस ब्यूरो में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

पिछली बार फाइनल मेरिट में रह गए थे। इस बार सीमित सिलेबस में प्रभावी तरीके से तैयारी की और परिणाम बेहतर हो गया। उन्होंने कहा कि आर्थिक मजबूती के लिए उन्होंने पहले जो नौकरी मिली वह कर ली थी, क्योंकि जब सरकारी नौकरी कर रहे होते हैं तो भविष्य की चिंताएं नहीं रहती हैं। इसके साथ ही तैयारी जारी रखी। प्रतिदिन पांच से छह घंटे पढ़ते थे। राजन ने बताया कि सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई और अखबार दिनचर्या का हिस्सा बनाया। प्रतिदिन अखबार पढ़कर करेंट अफेयर्स के नोट्स तैयार करते थे। उन्होंने कहा कि मेरी तैयारी में अखबार सबसे महत्वपूर्ण रहा है। राजन नवनीत सिंह के अनुसार पिता जसवंत सिंह एलआईसी में हैं और मम्मी अनीता सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनके विद्यालय में जब भी डीएम आते थे तो उनकी क्या भूमिका होती है, यह शुरू से ही मैंने देखी। अपने स्तर को बढ़ाने के लिए आम आदमी के पास यूपीएससी सबसे बेहतर विकल्प होता है। इस रैंक पर उन्हें रेवेन्यू सर्विस में नियुक्ति मिलने की उम्मीद है। युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि उनके पास जो भी संसाधन और परिस्थिति हैं उसमें बेहतर करने का प्रयास करें। क्योंकि बहुत से लोग हमसे बहुत बदतर स्थिति में हैं, फिर भी हमसे बहुत बेहतर कर पा रहे हैं। खुद के स्तर को कैसे बढ़ाना है उस पर सोचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें