फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन और ठिठुरन से नहीं मिलेगी राहत, छाएंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फरवरी माह शुरू हो गया है, लेकिन अभी मौसम सामान्य नहीं हो रहा है। लगातार गलन और ठिठुरन बेहाल कर रही है। वातावरण में कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने चार फरवरी से बादल छाने और पांच व छह फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा। शहरवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। चार फरवरी की शाम से मौसम खराब हो सकता है। पांच फरवरी तक पांच से दस मिलीमीटर बारिश की आशंका है। कहीं-कहीं ओले पड़ने और बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं। छह फरवरी को बादल रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे गेहूं और जौ की फसलों में सिंचाई होगी। रबी और सब्जियों की फसलों के लिए फायदेमंद हैं। किसान बुधवार से फसलों में स्प्रे न करें, क्योंकि बारिश से यह धुलकर साफ हो जाएगी। बारिश के बाद ठंड पड़ेगी, लेकिन बारिश की वजह से गलन में कमी आ सकती है।
मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। समय बीतने के साथ दिन में धूप खिल गई, लेकिन गलन और ठिठुरन परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को 58 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम रही। मंगलवार को पश्चिम दिशा से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें