फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बरसे बदरा, कांठ रोड रहा सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारी बारिश की संभावनाएं एक बार फिर रिमझिम बारिश में बदल गई। मंगलवार को दिनभर में 2.4 मिली मीटर बारिश हो सकी। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को भी बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। मंगलवार को शहर के आधे क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि कांठ रोड वाले देर शाम तक बादलों को निहारते रहे और बारिश का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को 30 से 32 मिली मीटर तक बारिश होने की संभावनाएं हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान था, लेकिन स्थानीय प्रभाव की वजह से बारिश नहीं हो पाई होगी। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। उमस की वजह से लोग बेहाल हो रहे थे। पंखे और कूलर की हवा से भी पसीना नहीं सूख रहा था। दोपहर में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन कांठ रोड इसका भी इंतजार करता रह गया। वहां पर देर शाम तक बादल छाए हुए थे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन में बारिश 2.4 मिली मीटर हुई। सुबह की आद्र्रता 82 फीसदी थी, जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें