मुरादाबाद। अंबाला-सहारनपुर सेक्शन में उत्तर पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (पिलखनी-साहनेवाल) के कट कनेक्शन के लिए रेलवे सात घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। इसके कारण 8, 19 और 20 जुलाई को विभिन्न ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गाड़ी संख्या 02358 अमृतसर-कोलकात्ता एक्सप्रेस आठ जून को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 04673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19 जुलाई को वाया मुरादाबाद-दिल्ली-पानीपत होकर अंबाला पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी कांठ, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर और जगाधरी स्टेशन पर नहीं ठहरेगाी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 19 जुलाई को केवल सहारनपुर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 05012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 20 जुलाई कोचंडीगढ़ के बजाय सहारनपुर से यात्रा शुरू करेगी। उक्त जानकारी सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने उपलब्ध कराई है।
बालामऊ-सीतापुर रेलखंड में इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू
मुरादाबाद। रेल मंडल के सीतापुर-बालामऊ रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह 09:28 बजे इलेक्ट्रिक इंजन से पहली मालगाड़ी बालामऊ-सीतापुर सेक्शन में चलाई गई। इस सेक्शन का निरीक्षण रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 15 मार्च को किया गया था। संवाद