फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे ने एक साल में 505 किमी ट्रैक पर बढ़ाई ट्रेनों की गति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुराादाबाद। रेलवे ने एक साल में मंडल के 505 किमी ट्रैक पर ट्रेनों की गति बढ़ाई है। नजीबाबाद-कोटद्वार व हरिद्वार-देहरादून रेलखंड को छोड़कर सभी जगह गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा हो गई है। ट्रैक की स्थिति में सुधार, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई, फाटकों पर ओवर ब्रिज के निर्माण से गति बढ़ाने में मदद मिली है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के मुताबिक वर्ष 2023-24 में कुल 505 किमी ट्रैक पर गति बढ़ाई बढ़ाई है। रोजा-सीतापुर सिटी के बीच 80 किलोमीटर ट्रैक पर गति 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच 185 किलोमीटर ट्रैक पर गति 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। रोजा-आलमनगर के बीच 150 किलोमीटर ट्रैक पर गति सीमा 100 से बढ़ाकर 110 की गई है। खुर्जा-मेरठ सिटी के 90 किलोमीटर में ट्रेनों की गति 100 से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें