फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुरानी पेंशन के लिए लखनऊ कूच करेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के खिलाफ लखनऊ में एकत्र होने की योजना को सफल बनाने पर चर्चा हुई। सोमवार रात एक हजार से ज्यादा रेलकर्मी मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को वहां रेलवे स्टेडियम के पास एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन

नरमू की अगुवाई में राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन भी जुटेंगे। वहां पुरानी पेंशन बहाली व कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस रैली को नरमू ने हुंकार रैली का नाम दिया है। नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में आने वाले यूपी के तमाम जिलों के रेलकर्मचारी लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस रैली का नेतृत्व एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें