फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे कर्मी के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास शनिवार देर रात कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला रेल कर्मी के इकलौते बेटे युवक अंकित उर्फ प्रशांत (21) की मौत हो गई। हादसे के समय युवक बुधबाजार से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया है।
हादसे में जान गंवाने वाला युवक अंकित उर्फ प्रशांत (21) पुत्र बब्बू सिंह मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर बैंक काॅलोनी निवासी था। परिवार में मां बबली सिंह और एक बहन है। मां बबली सिंह रेलवे में टेक्नीशियन के पद कार्यरत है। जबकि बहन नर्सिंग का कोर्स कर रही है। शनिवार रात अंकित उर्फ प्रशांत किसी काम से बुध बाजार गया था। देर रात वह स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में फव्वारा चौक के पास उसकी स्कूटी में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित उर्फ प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया था, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि अंकित उर्फ प्रशांत 12वीं पास कर चुका था और उसने कुछ दिन सैलून पर काम किया था। इसके बाद सैलून से काम छोड़ दिया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कंटेनर कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की भी हुई थी सड़क हादसे में मौत
रेलवे विभाग में कार्यरत बबली सिंह के पति भी रेलवे में तैनात थे। कई साल पहले सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद बबली सिंह बेटे और बेटी की परवरिश कर रही थी। शनिवार को अंकित उर्फ प्रशांत अपनी मां और बहन से बुध बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। मां और बहन की शनिवार रात अंकित से बात हुई थी। उसने बताया था कि कुछ देर में ही घर पहुंच जाएगा। अंकित तो घर नहीं पहुंचा इकलौता बेटे की मौत की खबर पहुंची तो मां बेसुध हो गई। बहन ने उसे संभाला और आस पड़ोस के लोगों को रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें