फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल सात घंटे रेल ट्रैफिक ब्लाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरिद्वार रेल खंड के गेट नंबर-20 पर एआरओबी कार्य के लिए आज और कल को सात-सात घंटे का ब्लाक रहेगा। गुरुवार को दस गार्डर लांचिंग के लिए ब्लाक रखा जाएगा। जबकि शुक्रवार को ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक रहेगा। इसके चलते चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ये ब्लाक सुबह 6.45 से दोपहर 1.45 तक रहेगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि हरिद्वार रेल खंड पर लक्सर और ज्वालापुर के बीच गेट नंबर-20 ए पर गुरुवार को आरओबी पर दस गार्डर रखे जाएंगे। इसके लिए सात घंटे का ब्लाक रखा जाएगा। जो सुबह 6.45 से दोपहर 1.45 बजे तक रहेगा। ऐसे ही दूसरे दिन यहां शुक्रवार को सात घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक रहेगा। इसके चलते नई दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस (02017-18), प्रयाग देहरादून एक्सप्रेस (04113-14), काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस (02091-92) निरस्त रहेगी। इसके अलावा जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस (02191) रास्ते में 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (02171-72) मेरठ सिटी तक चलेगी और यहीं से चलेगी। उदयपुर हरिद्वार एक्सप्रेस (09609-10) दिल्ली तक रहेगी और यहीं तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें