फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक मेले के लिए रेलवे बढ़ायी यात्री सुविधाएं

Thu, 19 Nov 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही है। जिसके तहत यात्रियों के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर के  साथ ही अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा छह ट्रेनों के स्टापेज गंगा स्नान वाले स्टेशनों पर दिए गए हैं।
विज्ञापन



सीनियर डीसीएम ने इन स्टेशनों पर बुधवार को निरीक्षण किया। गंगा स्नान के लिए मुरादाबाद मंडल के गढ़ मुक्तेश्वर, कांकाठेर, रामगंगा ब्रिज, राजघाट, बालावाली और माधोपुर में जबरदस्त भीड़ पहुंचती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इन स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की है।


स्टेशनों पर लाइट, पेयजल आदि भी दुरुस्त कर दिए गए हैं। आरपीएफ को यात्रियों को ट्रेन छतों पर न चढ़ने देने और फुट ओवर ब्रिज पर यात्रियों को खडे़ न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से जीआरपी के अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर पर चार एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों के स्टापेज बढ़ा दिए गए हैं। बुधवार को सीनियर डीसीएम पुष्प राज ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



"कार्तिक मेले के लिए सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरे जीआरपी अनुभागों से फोर्स मांगी गई है। 250 सिपाहियों को सभी स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन से भी मदद मांगी गई है।"
विज्ञापन

- वैभव कृष्ण, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें