फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जम्मू में तैनाती पाने के लिए रेलकर्मियों को विकल्प मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह जनवरी को जम्मूतवी का उत्तर रेलवे के छठे रेल मंडल के रूप में उद्घाटन होने जा रहा है। इसके लिए सभी मंडलों से अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनाती का विकल्प दिया गया है। जो कर्मचारी या अधिकारी जम्मू में तैनाती चाहते हैं, उनसे जानकारी मांगी गई है। फिरोजपुर के रहने वाले कुछ कर्मचारियों ने तैनाती की इच्छा जताई है।
विज्ञापन

फिलहाल उत्तर रेलवे में मुरादाबाद, लखनऊ, अंबाला, दिल्ली व फिरोजपुर मिलाकर पांच रेल मंडल हैं। इनमें फिरोजपुर मंडल क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा है। इसमें से अब जम्मूतवी को नया रेल मंडल बनाया जा रहा है। जम्मूतवी मंडल को कम से कम 16000 कर्मचारियों की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए सभी जोनल रेलवे से सहयोग लिया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक जो कर्मचारी व अधिकारी स्वयं तैनाती चाहते हैं, उन्हें जम्मू भेज दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के स्थानांतरण का अधिकार रेल प्रशासन के पास होगा। नया रेल मंडल बनने से रेलयात्रियों को सुविधाएं देने में आसानी होगी। साथ ही स्टाफ की मेहनत भी कम हो जाएगी। कुछ गाड़ियों में फिरोजपुर तक मुरादाबाद का स्टाफ जाता है। अब फिरोजपुर मंडल या जम्मू मंडल का स्टाफ इन गाड़ियों को चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें