फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह रेलवे क्रासिंग पर वाहनों की टक्कर से टूटे बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में तीन अलग अलग जगह रेलवे क्रासिंग पर वाहनों ने टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गए। गेटमैनों की सूचना पर रेलवे संचालन बंद करवा दिया गया। इसके बाद बूम की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के भिटौरा व धनेटा के बीच गेट संख्या 371 बी है। शुक्रवार दोपहर दो बजे गेटमैन ने ट्रेन पास कराने के लिए फाटक बंद किया। इसी दौरान वहां तेज रफ्तार वाहन पहुंच गया। वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और फाटक व बूम की मरम्मत की गई। इसके अलावा रायवाला और मोतीचूर के गेट संख्या 19 सी में वाहन ने टक्कर मार दी। सवा एक बजे गेटमैन की सूचना पर रेल टीम मौके पर पहुंची फाटक ठीक किया। जबकि नजीबाबाद के पास गेट संख्या छह में भी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे रेल बंद करवा दिया गया। फाटक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें