मुरादाबाद। दो दिन से इंटरनेट सुविधा बंद होेने से आन लाइन रेलवे टिकट कराने को लोग परेशान हैं। जिसकी वजह से लोग टिकट कराने को रेलवे स्टेशन पर काउंटर पर टिकट कराने को पहुंच रहे हैं। काउंटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
सीएए के विरोध में जगह जगह बवाल हो रहा है। इंटरनेट सेवा बंद होने से रेलवे यात्रियों को भी खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। यात्रियों को टिकट कराने के लिए अब काउंटर पर जाना पड़ रहा है। काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के साथ ही यहां आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया है। ताकि संदिग्ध लोगों की निगरानी भी की जा सके।
जीआरपी और जीआरपी रही अलर्ट
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन शनिवार को भी जीआरपी और आरपीएफ के जवान अलर्ट रहे। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म से लेकर परिसर में भी रेलवे पुलिस चेकिंग करती रही और संदिग्ध लोगों की निगरानी करती रही। रेलवे स्टेशन के गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा। ट्रेनों में भी यात्रियों के बैगों को चेक किया।