फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में भारी भीड़, मुश्किल में सफर

विज्ञापन
दीपवाली त्यौहार पर ट्रेनो का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। जनरल कोच तो छोड़िए स्लीपर और एसी कोचों में भी पैर रखने की वजह नहीं मिल पा रही है। जनरल कोच का तो ऐसा हाल है कि लोग टायलेट तक में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पंजाब, दिल्ली और जम्मूवती से चलने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ है। सियालदह, गरीब रथ, कोलकाता एक्सप्रेस, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस, सप्तक्रांति समेत सभी ट्रेनें में यात्रियों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में तो इतनी भीड़ थी कि कोच में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। प्लेट फार्म एक पर गुरुवार सुबह ट्रेन पहुंची तो यात्रियों में पहले कोच में चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह दोनों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद ही ट्रेन आगे बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें